निवाड़ी में खाद वितरण केंद्र पर पथराव:भीड़ में अफरा-तफरी के बाद हंगामा, केबिन टूटा; कर्मचारियों ने वितरण बंद कर सुरक्षा मांगी

निवाड़ी जिले में मंगलवार शाम ओरछा विपणन सहकारी समिति के खाद वितरण केंद्र पर किसानों की भीड़ ने पथराव कर दिया। इस दौरान केंद्र का कांच टूट गया और खाद वितरण तत्काल रोकना पड़ा। घटना शाम करीब 4 बजे हुई। भीड़ में अफरा-तफरी के बाद हुआ पथराव प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह से वितरण शांतिपूर्ण था, लेकिन भीड़ बढ़ने के साथ माहौल बिगड़ गया। कुछ बाहरी दलाल और उपद्रवी तत्वों ने किसानों को भड़काया और भ्रम फैलाया, जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। पथराव में कई कर्मचारियों को मामूली चोट आईं। कर्मचारियों ने सहकारी बैंक के प्रबंधक वीरेंद्र तिवारी को फाेन कर मदद की गुहार लगाई। उन्होंने प्रबंधक से कहा कि किसान पथराव कर रहे हैं, कांच तोड़ दिए हैं। हम सुरक्षित नहीं हैं। कृपया हमें सुरक्षित निकलवाइए। वितरण बंद कर सुरक्षा की मांग की प्रबंधक वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि कुछ उपद्रवी किसानों को भड़का रहे थे और सुरक्षा बल की गैरमौजूदगी ने हालात को बेकाबू बना दिया। पथराव के बाद केंद्र पर खाद वितरण पूरी तरह रोक दिया गया है। वहीं कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन सुरक्षा मुहैया नहीं कराएगा, वितरण दोबारा शुरू नहीं होगा। निवाड़ी में 4 हजार बोरी खाद उपलब्ध वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि निवाड़ी में 4 हजार और पृथ्वीपुर में 4 हजार बोरी खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जो अगले चार दिनों तक किसानों को आसानी से दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों के कारण केंद्रों पर अव्यवस्था फैल रही है और कर्मचारी तनाव में हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। निवाड़ी थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया की वितरण केंद्र पर पुलिस व्यवस्था लगी थी, लेकिन भीड़ का दबाव एकाएक बढ़ गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *