खरगोन में जमीन विवाद में मां-बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला:पुलिस ने FIR नहीं लिखी, पीड़ित परिवार की SP से कार्रवाई की मांग

खरगोन जिले के बड़गांव में 6 दिसंबर की शाम एक जमीन विवाद को लेकर मां और बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के तीन दिन बाद भी कसरावद पुलिस ने किसी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़ित परिवार ने कलेक्टर और एसपी से शिकायत कर जल्द कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता रानू ने बताया कि 6 दिसंबर की शाम करीब 6:30 बजे हम अपने खेत पर थे। तभी गणेश उर्फ गणस्या अपने दो बेटों के साथ आए और कुल्हाड़ी से हम पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि यह जमीन उनकी है और हमें मार देंगे। पुलिस ने कोई FIR नहीं लिखी हमले के बाद परिवार कसरावद थाने पहुंचा। पुलिस ने पहले घायलों का इलाज कराने और बाद में रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। घायलों को खरगोन रेफर किया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद से पुलिस ने न तो किसी आरोपी को गिरफ्तार किया है और न ही उनके बयान दर्ज किए हैं। विवाद सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर घटना सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि नर्मदा क्षेत्र के बड़गांव में कई सरकारी जमीन पर लोग कब्जा कर चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है। सुनवाई के बाद कार्रवाई का आश्वासन संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी ने मंगलवार को पीड़ित परिवार की शिकायत सुनी। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी और मामले को आगे की जांच के लिए एसपी को भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *