कदम संस्था के सहयोग से स्व. बद्री प्रसाद का हुआ नेत्रदान व देहदान

बिलासपुर | कदम संस्था द्वारा कई वर्षों से नेत्रदान और देहदान के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। अभियान के अंतर्गत अनेक परिवार समय-समय पर आवश्यक फॉर्म भरकर इस कार्य से जुड़ रहे हैं, ताकि किसी घटना की स्थिति में तुरंत नेत्रदान या देहदान की प्रक्रिया पूरी की जा सके। इसी कड़ी में कतियापारा निवासी दिनेश कुमार गुप्ता ने अपने पिता बद्री प्रसाद गुप्ता (74 वर्ष) का निधन होने पर नेत्रदान करवाया। साथ ही देहदान की पहल की। स्व. बद्री प्रसाद गुप्ता पूर्व सचिव, छत्तीसगढ़ स्कूल बिरकोना व रतनपुरिया कसौंधन वैश्य समाज के पूर्व अध्यक्ष भी थे। इस मौके पर रमेश कुमार गुप्ता, महेश कुमार गुप्ता, त्रियुगी गुप्ता, भागवत गुप्ता, रामायण गुप्ता, मंगलचंद गुप्ता, प्रांशु गुप्ता सहित गुप्ता परिवार के अन्य सदस्य, मित्रगण व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *