विदिशा| पीतल मिल चौराहे के पास खरी फाटक शराब दुकान पर फिर विवाद हुआ। आरोप है कि दुकान संचालकों ने शराब के ओवररेट का विरोध करने पर एक युवक को डंडों से पीटा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस दुकान पर रोज झगड़े होते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की। कहा, दुकान की निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।


