गुलाबगंज में जननी माता का भंडारा 11 को

विदिशा|गुलाबगंज में 11 दिसंबर को स्टेशन परिसर स्थित जननी माता मंदिर में वार्षिक आयोजन के तहत भंडारे का आयोजन किया गया है। गुरुवार को मंदिर में जननी माता को ध्वज चढ़ाया जाएगा। इसके बाद विधि-विधान से माता जननी की पूजा की जाएगी। इस आयोजन में नगर स​िहत गंजबासौदा, विदिशा, शुजालपुर, उज्जैन सहित मराठा समाज के बंधु शामिल होंगे। समाज के नामदेव राव मराठा ने बताया कि सुबह जननी माता की पूजा-अर्चना के बाद नारियल व प्रसादी चढ़ाई जाएगी। इसके बाद दोपहर को भंडारे का आयोजन किया। उन्होंने समाज के लोगों से बड़ी संख्या में आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *