विदिशा|सीआईएसटी कॉलेज अरिहंत विहार में प्रज्ञा प्रवाह विदिशा विभाग की ओर से भारतीय अर्थव्यवस्था के अंतर्गत ग्लोबल फोर्सेस मार्केटिंग विषय पर संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज संचालक आनंद शरण ने अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट कर की।संगोष्ठी में प्रज्ञा प्रवाह मध्य भारत प्रांत से सीए रितेश शर्मा ने कहा कि 2008 के ग्लोबल फाइनेंस क्राइसिस के समय की इकोनॉमी और आज की इकोनॉमी में बड़ा अंतर है। अब हम बाहरी देशों पर कम निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि पारिवारिक एकजुटता जरूरी है। परिवार टूटेंगे तो नए घर बनेंगे और सामान की मांग बढ़ेगी। उन्होंने कौटिल्यनॉमिक्स फॉर मॉडर्न टाइम्स पुस्तक पर भी चर्चा की। यह पुस्तक श्री राम बालसुब्रमण्यम ने लिखी है।


