विदिशा| भोपाल की विहान ड्रामा वर्क्स संस्था ने कवि श्रीकांत वर्मा के नाट्य संग्रह से प्रेरित नाटक ‘दुपहर’ का मंचन किया। नाटक में दो लड़कों की कहानी दिखाई गई, जो स्कूल से छुट्टी मारकर निकल जाते हैं। यह प्रस्तुति बचपन और किशोरावस्था की मन:स्थितियों को दर्शाती है। नाटक में बताया गया कि सीखने की प्रक्रिया स्कूल या कॉलेज की दीवारों तक सीमित नहीं होती। साहस और प्रयोगशीलता जैसे गुण गांव की साधारण जिंदगी में भी सीखे जा सकते हैं। दोनों कलाकारों ने सहज और रंगीन अभिनय से बच्चों को प्रभावित किया। प्रस्तुति मनोरंजक रही, साथ ही बच्चों के लिए शिक्षाप्रद भी साबित हुई। संस्था के संचालक ने कहा कि ऐसे नाटक बच्चों में सृजनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने विहान ड्रामा ग्रुप की इस अनूठी प्रस्तुति की सराहना की। श्रीकांत वर्मा के इस नाटक का मूल संदेश बच्चों ने आसानी से समझा।


