महानीम चौराहा| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतपाड़ा हाट के आईटी ट्रेड विद्यार्थियों का एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण भोपाल के सरदार वल्लभभाई पटेल पॉलिटेक्निक कॉलेज में कराया गया। विद्यार्थियों ने नवीन तकनीकों, प्रशिक्षण प्रक्रियाओं और रोजगार संभावनाओं की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान छात्रों ने विज्ञान केंद्र और जनजातीय संग्रहालय भी देखा। कार्यक्रम में शिक्षक दिनेश मीणा, देवेंद्र दिनकर, सोहेल खान , राधेश्याम मीणा, अरविन्द कुमार, रश्मि भैरम , मौलाकरीम शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। प्राचार्य सुरेश कुमार शाक्य ने इसे विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान वृद्धि के लिए उपयोगी बताया। |


