गुरुग्राम में युवती के ब्लाइंड मर्डर में खुलासा:संबंध बनाने से मना करने पर बॉयफ्रेंड ने मारा, रात भर साथ चाहता था; गड्ढा खोद लाश छिपाई

हरियाणा के गुरुग्राम में असम की रहने वाली जाबेदा खातून की हत्या में खुलासा हुआ है। इस मामले में गिरफ्तार जाबेदा के बॉयफ्रेंड संजय ने बताया है कि उस रात उसने गर्लफ्रेंड के साथ शराब पी और शारीरिक संबंध बनाए। वह एक बार और संबंध बनाना चाहता था, जबकि गर्लफ्रेंड अपने रूम पर जाने की जिद कर रही थी। इसी बात पर उसे गुस्सा आया। वह उसे बाइक पर छोड़ने के लिए निकला। रास्ते में सुनसान जगह पर वह गर्लफ्रेंड को ले गया और संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब वह नहीं मानी, तो वहीं उसे मार डाला। यही नहीं, लाश को छिपाने के लिए हाथ से ही गड्ढा खोदा और फिर लाश पर मिट्टी डाल दी। हालांकि, लाश पूरी तरह छिपाई नहीं जा सकी और वह घबराहट में भाग निकला। मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन के जरिए पुलिस कातिल तक पहुंची। संजय मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला है। वह एसी मैकेनिक है और होम सर्विस ऐप अर्बन से जुड़ा था। पकड़ा गया तो बोला- शक था गर्लफ्रेंड किसी और के साथ रात बिताएगी
पुलिस पूछताछ में संजय ने खुलासा किया है कि वह रात भर जाबेदा को अपने पास रोकना चाहता था। जाबेदा लगातार जाने की जिद कर रही थी। उसे शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड उससे झूठ बोल कर किसी और के पास नाइट स्टे करेगी। इस बात को लेकर उसे गुस्सा आ गया और सुनसान इलाके में ले जाकर गला दबा कर मार डाला। सिलसिलेवार पढ़ें उस रात की कहानी… जाबेदा की रूममेट ने पुलिस को बताईं 3 अहम बातें पकड़ते ही कबूली वारदात
सेक्टर 17-18 थाना के SHO सज्जन सिंह ने बताया कि लाश मिलने के बाद छानबीन शुरू की गई थी। जाबेदा के मोबाइल की आखिरी लोकेशन सुशांत लोक और सेक्टर-29 के बीच मिली। सीडीआर चेक करने पर संजय का नंबर बार-बार जाबेदा के फोन से जुड़ा दिखा। पुलिस टीम ने सुशांत लोक में संजय के ताऊ के कमरे पर छापा मारा तो संजय वहां नहीं मिला। दोपहर में संजय को पकड़ लिया गया। पूछताछ में 10 मिनट में ही उसने वारदात कबूल कर ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *