बिना रॉयल्टी गिट्टी ढोता डंपर जब्त, पुलिस को सौंपा

भास्कर संवाददाता | सलामतपुर खनिज विभाग रायसेन की उड़नदस्ता टीम ने भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने बिना रॉयल्टी गिट्टी ले जा रहे डंपर को पकड़ा। एमपी 04 एचई 3918 नंबर का यह वाहन अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन कर रहा था। जांच के दौरान वाहन के पास कोई कागजात नहीं मिले। टीम ने नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए डंपर को सलामतपुर पुलिस को सौंप दिया। टीम ने सलामतपुर थाना क्षेत्र में लगातार जांच अभियान चलाया। इस दौरान खनिज परिवहन कर रहे कई वाहनों की जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि डंपर मालिक पर जुर्माना लगाया जाएगा। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार इससे पहले भी क्षेत्र में तीन वाहन अवैध रूप से ईंटें ढोते पकड़े गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास के गांवों में कई ईंट भट्टे बिना अनुमति चल रहे हैं। इनसे निकलने वाला धुआं बच्चों और बुजुर्गों में सांस की बीमारियां बढ़ा रहा है। ग्रामीणों ने रायसेन कलेक्टर से सख्त कार्रवाई की मांग की है। एक डंपर जब्त किया है ^भोपाल–विदिशा हाईवे पर बिना रॉयल्टी और बिना कागजात गिट्टी का परिवहन करते एक डंपर जब्त किया गया है। वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से सलामतपुर थाने में खड़ा कराया गया है। अवैध ईंट भट्टों की जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। – सुमित गुप्ता, खनिज विभाग रायसेन।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *