खेलकूद स्पर्धा व परिचय सम्मेलन के लिए निमंत्रण पत्र बांटने शुरू

बांसवाड़ा| लीयो संस्थान परिसर बांसवाड़ा में 21 दिसंबर को विप्र फाउंडेशन की ओर से महिला और वरिष्ठ नागरिक खेलकूद प्रतियोगिता, मेला और युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विप्र फाउंडेशन ने मंगलवार से निमंत्रण पत्र बांटने शुरू कर दिए। वरिष्ठ नागरिक खेलकूद संयोजक रामशंकर जोशी ने कूपड़ा, जिला महामंत्री शशिकुमार शर्मा ने बड़ोदिया में संपर्क कर निमंत्रण पत्र वितरित किए। ठीकरिया क्षेत्र में तहसील अध्यक्ष विनोद त्रिवेदी, नवीन त्रिवेदी ने बैठक कर निमंत्रण घर-घर देने की योजना बनाई। ठीकरिया में महिला तहसील अध्यक्ष आशा उपाध्याय और भारती जोशी ने बताया कि ठीकरिया क्षेत्र से डेढ़ सो परिवार इस सम्मेलन में भाग लेंगे। मोहन कॉलोनी में प्रदेश महामंत्री डॉ. कीर्ति आचार्य, हाउसिंग बोर्ड में कृष्णा गृहस्थी, लेखनी शास्त्री, मिथिलेश कौशिक रातीतलाई क्षेत्र, भोजापालिया क्षेत्र में पिंकी जोशी, शिव कॉलोनी में पुष्पा व्यास, प्रगति नगर में सपना व्यास ने निमंत्रण पत्र वितरित किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *