बांसवाड़ा| शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन 19 व 20 दिसंबर को सागवाड़ा में होगा। संघ के जिलाध्यक्ष विनोद पानेरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हापुराम चौधरी के नेतृत्व में अधिवेशन में राजस्थान के सभी जिलों के शारीरिक शिक्षक खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए विचार मंथन करेंगे। साथ ही शारीरिक शिक्षा कैडर की विसंगतियों को दुरुस्त करने के लिए प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को भेजेंगे। जिला मंत्री अचल मालोत, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गरासिया, प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण टेलर, प्रदेश मंत्री धन्नालाल खांट के नेतृत्व में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष अधिवेशन के लिए संपर्क कर रहे हैं। जिले से 400 शारीरिक शिक्षक इस प्रदेश अधिवेशन में भाग लेंगे।


