बांसवाड़ा| राउमावि अमरथून का मंगलवार को सीबीईओ कार्यालय घाटोल के आरपी जिनेंद्र जैन ने निरीक्षण कर राज्य सरकार की छात्र कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए विद्यार्थियों का आधार जनाधार प्रमााणीकरण अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अमरथून नोडल के 8 प्राथमिक स्कूलों, मां बाड़ी केंद्र व आंगनबाड़ी केंद्र का अधिकतर कार्य बकाया होने पर चिंता व्यक्त की। जैन ने प्रतिमाह ज्ञान संकल्प पोर्टल पर ऑनलाइन दान कर रैकिंग बढ़ाने की भी बात कही। उन्होंने स्कूलों की विभिन्न गतिविधियों, शिक्षण कार्य, मध्याह्न दोपहर भोजन योजना की भी समीक्षा की। राप्रावि संस्थाप्रधानों के अधूरे कार्यों पर नाराजगी जताई। पीईईओ अरुण व्यास ने वार्षिक योजना, एमडीएम, एनएसएस, पिछले पांच साल के परीक्षा परिणाम गुणवत्ता युक्त शत प्रतिशत होने सहित समय पर ऑनलाइन प्रविष्टियां बकाया कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया। बैठक में रकमचंद चरपोटा, राप्रावि ग्वाल माता कोठारिया पाड़ा स्कूल के नारायण लाल मईड़ा, गुलाबपूरा स्कूल के गोविंद, उपलापाड़ा स्कूल के शिशुपाल कामोल, हंडियापाड़ा स्कूल के पंकज पाटीदार, भंवरवोड स्कूल के चिराग व्यास, राउमावि अमरथून के पारी प्रभारी कारूलाल मेघवाल व्याख्याता जीव विज्ञान सहित भेरूलाल डोडियार, खुशपाल कटारा, दयाशंकर चरपोटा, मयूर पडियार, जीवनलाल निनामा, हितेष कुमार निनामा, बदनलाल डामोर, रैना निनामा, प्रज्ञा अधिकारी ने विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए। संचालन नोडल सचिव चुन्नीलाल दायमा प्रधानाध्यापक हांडिया पाड़ा ने किया। आभार जीवन लाल निनामा ने जताया।


