तिलावद में 15.60 करोड़ की विकास योजनाओं का भूमिपूजन

भास्कर संवाददाता| तिलावद ग्राम तिलावद में मंगलवार को 15 करोड़ 60 लाख की लागत से बनने वाली विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन हुआ। इनमें सबसे बड़ी योजना तिलावद मैना रोड का निर्माण है। यह सड़क 6 किलोमीटर लंबी होगी। इस पर 13 करोड़ 45 लाख रुपए खर्च होंगे। भूमिपूजन सीहोर और शाजापुर जिलों के साथ आष्टा और कालापीपल विधानसभा के जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। गांव में नल–जल योजना के तहत 3 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी भी बनेगी। इस पर 2 करोड़ रुपए खर्च होंगे। दत्तात्रेय मठी आश्रम, जमादार मोहल्ला और देशवाली मोहल्ला में 5–5 लाख की लागत से टीनशेड बनाए जाएंगे। इनका भूमिपूजन विधायकों ने किया। 38 लाख की लागत से बनी गौशाला और 10 लाख की लागत से मानस भवन में बने टीनशेड का लोकार्पण भी हुआ। कार्यक्रम में आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर और कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी और ग्रामीण भी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *