सीहोर| सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाओं की आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर बैठक आयोजित की। जिसमें उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवश्यकताओं के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं, वित्तीय प्रावधानों, मानव संसाधन, मोबिलाइजेशन, उपकरणों आदि के आकलन कर सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, एसएनसीयू, एनसीडी, परिवार कल्याण आदि की प्रगति की समीक्षा भी की गई।


