ग्रामीण बोले- झूठी शिकायतों से हो चुके परेशान शिकायत करने वाले पर होना चाहिए कार्रवाई

भास्कर संवाददाता| सीहोर इछावर तहसील के ग्राम बावड़िया खाल से बड़ी संख्या में ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने जनसुनवाई में बताया कि गांव का एक युवक बार-बार झूठी शिकायतें कर उन्हें परेशान कर रहा है। कभी वैध कटाई को अवैध बताता है, तो कभी अतिक्रमण की शिकायत करता है। अधिकारियों को गुमराह कर गांव बुलाता है। जांच में शिकायतें निराधार पाई जाती हैं, जिससे अधिकारी भी परेशान हो जाते हैं। कलेक्टर बालागुरू के. और जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव ने जिलेभर से आए 63 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। बावड़िया खाल के ग्रामीणों ने बताया कि वे दो साल से इस परेशानी से जूझ रहे हैं। युवक ने वन विभाग, ग्राम पंचायत, कलेक्टर कार्यालय सहित कई जगह झूठी शिकायतें की हैं। कई बार जांच हो चुकी है, सभी शिकायतें गलत पाई गई हैं। वन अधिकार से प्राप्त कृषि भूमि और घरों पर रखी जलाऊ लकड़ी के वीडियो और फोटो बनाकर शिकायत की गई थी। जांच में वनमंडलाधिकारी सीहोर ने सभी आरोपों को झूठा पाया। ग्रामीणों ने मांग की कि झूठी शिकायतों से राहत दी जाए और शिकायतकर्ता पर सख्त कार्रवाई हो। मुरम और मिट्टी निकाली जा रही, बड़े-बड़े खोद दिए गड्‌ढे ग्राम पंचायत चंदेरी के ग्रामीणों ने औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के नाम पर नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी जमीन पहले ही अधिग्रहित हो चुकी है। अब उनके घरों और जलस्रोतों पर संकट खड़ा हो गया है। मुरम और मिट्टी निकालने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोदे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि उनके घरों को न तोड़ा जाए और शासकीय बोर को सुरक्षित रखा जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *