सीहोर | लगातार दूसरे दिन भी तेज ठंड से लोग परेशान रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। न्यूनतम तापमान में हल्का बदलाव हुआ। यह 6.7 डिग्री दर्ज किया गया। आरएके कॉलेज स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अगले तीन दिन हल्के बादल छाए रहेंगे। उत्तर-पूर्व से शीतलहर का असर बना रहेगा।


