स्वागत करते हुए समाज के लोग। खरौंधी | कुर्मी महासभा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गोरखनाथ चौधरी मंगलवार को खरौंधी के चौरियां पटेल चौक पहुंचे, जहां कुर्मी महासभा एवं कुर्मी समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से उन्हें सम्मानित किया और नयी जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी। चौरियां पटेल चौक पर चौधरी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समाज के लोगों के साथ सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने की शपथ भी ली। खरौंदी प्रखंड इकाई के प्रखंड अध्यक्ष शिवकुमार चौधरी तथा केतार प्रखंड के धनंजय कुमार पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। समाज को संबोधित करते हुए गोरखनाथ चौधरी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे, ताकि कुर्मी समाज और अधिक सशक्त और संगठित बन सके।


