सरिया को जिला बनाने की मांग को लेकर धरना  कल

बड़की सरिया | सरिया को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाव संघर्ष समिति ने प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में मंगलवार को बैठक की। यह बैठक मोर्चा संयोजक त्रिभुवन मंडल के नेतृत्व में हुई। बैठक में त्रिभुवन मंडल ने कहा कि मुख्य रूप से कई मांगों को लेकर आगामी 11 दिसंबर को सरिया अनुमंडल परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस धरना में शामिल प्रमुख मांगों में सरिया अनुमंडल को जिला घोषित किया जाए। इस कार्यक्रम में कई सामाजिक संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के लोगों का भी समर्थन मिलेगा। धरना प्रदर्शन में सरिया, बिरनी और बगोदर प्रखंडों के लोग शामिल होंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जिला बनाने की मांग रखी जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अशोक मंडल, शंकर मंडल, कृष्ण मुरारी पांडेय, राजेश मंडल, सिकंदर अंसारी, काजिम अंसारी, मो. मुख्तार, मो. जब्बार, सेवा दास सहित अन्य लोग शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *