जमुआ के पवन कुमार का एएसओ पद पर हुआ चयन

गिरिडीह | जमुआ प्रखंड अंतर्गत कोदम्बरी गांव के पवन कुमार ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एएसओ (असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर) पद पर चयन हासिल किया है। पवन कुमार रामकृष्ण वर्मा के पुत्र और डॉ. अशोक वर्मा के भतीजे हैं।पवन लंबे समय से दिल्ली में रहकर आईएएस की तैयारी कर रहे हैं और वर्तमान में बिहार एसडीएम की लिखित परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा में हैं। इसी बीच सीजीएल की मेरिट लिस्ट जारी हुई, जिसमें उनकी सफलता से पूरे परिवार और समाज में हर्ष का माहौल है। डॉ. अशोक वर्मा ने कहा कि पवन बचपन से ही पढ़ाई में अत्यंत लगनशील रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *