बगोदर|बगोदरडीह गांव में एक 24 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान नगमा खातून के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि नगमा खातून की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतका की मां ने बताया कि उनका पैतृक घर डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नावासार में है। बताया कि नगमा की शादी वर्ष 2020 में बगोदरडीह निवासी शहजाद से हुई थी। शहजाद वर्तमान में मुंबई में काम करता है और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना मंगलवार करीब दो बजे दिन बताई जा रही है। पुलिस ने मृतका की सास और ससुर को हिरासत में ले लिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


