पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर करण औजला का पी पॉप कल्चर टूर शुरू हो चुका है। 2026 में करण औजला का ये टूर भारत में होगा। इसका एक शो पंजाब के मोहाली में भी होगा। शो के लिए करण औजला को वेंकूवर की कंपनी ने P-POP कल्चर चेन बनाकर दी है। अभी तक ये चेन सिंपल नजर आ रही थी।
इस चेन के बारे में कंपनी ने अब पूरी जानकारी साझा की है। करोड़ों रुपए में इस चेन की कीमत है। हालांकि कंपनी ने इसका रेट नहीं बताया है।इतना बताया है कि ये चेन 10 हजार हीरों से बनाई गई है।
करन औजला का पी पॉप कल्चर टूर भारत में दिल्ली से 28 फरवरी को शुरू होगा। मुंबई और पुणे के बाद 14 मार्च 2026 को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में शो होगा। इसके लिए टिकटों की ऑनलाइन सेल पहले से शुरू हो चुकी है। कंपनी ने बताई चेन बनाने बनाने की कहानी
चेन बनाने में 65 कैरेट डायमंड का यूज
वेंकूवर की डायमंड ज्वैलरी कंपनी ने करण औजला की चेन के बारे में बताया कि इस चेन को स्पेशल उनके पी-पॉप कल्चर शो के लिए डिजाइन किया गया है। करण का ये पी-पॉप कल्चर टूर नवंबर से आबू धाबी से शुरू हो चुका है जो 2026 में भारत में भी होगा। करण औजला अपने गले में इस चेन को पहने नजर आएंगे। इस चेन को बनाने में 65 कैरेट हीरे का यूज किया गया है। 5 हजार स्टोन, 300 ग्राम गोल्ड, गोल हीरों से बनी
कंपनी ने चेन के रेट के बारे में नहीं बताया है। ये दावा किया गया है कि इस चेन को बनाने में लंबा वक्त लगा है। इसमें हीरों के साथ-साथ 5 हजार कीमती स्टोन लगे हैं। जिनसे ये चेन अंधेरे में भी गले में चमकती हुई नजर आती है। इसके अलावा चेन को बनाने में 300 ग्राम सोने का यूज किया गया है। इससे ही इस चेन की कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। दुनिया में मास्टरपीस चेन, 10 हजार डायमंड
कंपनी ने दुनिया में इस तरह की एक ही चेन बनाई है। इसे भी स्पेशल करन औजला के टूर के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के कर्मचारियों ने खुद इस चेन को करन औजला को सौंपा, इसका वीडियो भी इंस्टा पर शेयर किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस चेन में गोल हीरे लगाए गए हैं। 10 हजार हीरों से ये चेन सजी है। लेबर के अनगिनत घंटे लगे एक-एक हीरा लगाने में
इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर वैंकुवर की इस कंपनी ने बताया है कि इस चेन को बनाने और डिजाइन करने में उनकी बहुत मेहनत लगी है। इसको बनाने के लिए लेबर के असंख्य घंटे गए हैं। क्योंकि लेबर ने 10 हजार हीरों को पी-पॉप लिखने के लिए अंग्रेजी के शब्दों के हिसाब से इसकी कटिंग की है। एक-एक हीरे को बाद में जोड़ा गया है। स्टोन को जोड़ने और चेन की कड़ियां बनाने में अथक मेहनत लगी है। यूरोप शो रद्द होने पर कहा था-यादगार शो लेकर आऊंगा
पंजाबी सिंगर करण औजला ने 4 महीने पहले यूरोप टूर रद्द कर दिया था। इस फैसले उनके फैंस निराश दिखे थे जिस पर औजला ने साफ किया था कि वह उनके लिए अब तक का सबसे बेहतरीन शो लेकर आऊंगा। मुझे इसके लिए अधिक समय दीजिए। औजला ने अपने बयान में कहा था कि मुझे बेहद अफसोस है कि मुझे यह शो कैंसिल करना पड़ रहा है। मैं यूरोप में अपने फैंस से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। लेकिन मैं चाहता हूं कि आपको अपने करियर का सबसे बड़ा और सबसे यादगार शो दूं। इसलिए मैं थोड़ा और समय ले रहा हूं ताकि यह और भी बड़ा और शानदार बन सके। मैं जल्द ही एक नए लेवल का शो लेकर वापसी करूंगा।


