विकास कार्यों पर कुल 53.06 करोड़ के प्रस्ताव:बीकानेर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में कृषि, खेल, पर्यटन और स्वच्छता पर 38.70 करोड़ रुपए खर्च होंगे

बीकानेर जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में 38.70 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। यह राशि कृषि, पर्यटन, खेल, स्वच्छता और अन्य क्षेत्र के कार्यों पर खर्च होगी। बजट मिल गया है और कार्यों के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे जा चुके हैं जहां से अनुमोदन के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। राज्य सरकार ने बजट 24-25 में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना की घोषणा की थी। इसमें प्रथम और द्वितीय वरीयता में काम होंगे। कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय कमेटी ने कृषि, पर्यटन, खेल, स्वच्छता व अन्य क्षेत्र में कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जो ग्रामीण विकास विभाग, जयपुर को अनुमोदन के लिए भेजे हैं। प्रथम वरीयता के जिले में ब्लॉकवाइज 174 काम होंगे। द्वितीय वरीयता के 22 कामों का प्रस्ताव भी जयपुर भेजा गया है जिसके लिए 14.36 करोड़ की आवश्यकता होगी। दोनों वरीयता के कुल 196 कामों पर 5306.8 लाख रुपए खर्च होंगे। प्रथम वरीयता के लिए सबसे ज्यादा शहर को 9.19 करोड़ रु. मिले

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *