नकली खाद बनाने वाले कंपनी मालिक व सुपरवाइजर गिरफ्तार

भास्कर संवाददाता| बालसमुद्र/ खरगोन किसानों की मेहनत की कमाई लूटने और यूरिया खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। बलकवाड़ा पुलिस ने मंगलवार को कंपनी के मालिक महेंद्र पिता हाजाभाई दाफड़ा निवासी कंडोल-कच्छ गुजरात और सुपरवाइजर सत्यजीत गोहिल निवासी चंदरोड़-भावनगर गुजरात को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मानपुर निवासी व्यापारी के बेटे आरोपी रजत अजमेरा को गिरफ्तार किया था। मामला 28 नवंबर का है, जब किसानों ने पुलिस व कृषि विभाग को शिकायत की थी कि हाजाभाई स्थित महाकाल ट्रेडर्स कंपनी और उसके संचालकों द्वारा खाद की कालाबाजारी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान गोदाम में अवैध खाद का भंडारण व यूरिया को पिस कर अन्य बैग में भरकर पोटाश के रूप में बेचना सामने आया था। पुलिस ने मिनी ट्रक सहित 43 यूरिया के बैग और 268 खाली बैगों के साथ यूरिया का ढेर पकड़ा था। 13 लाख का माल जब्त करते हुए बलकवाड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। टीआई रितेश यादव ने बताया मंगलवार को दो आरोपियों की गिरफ्तारी गुजरात से की गई है। इन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। मानपुर के व्यापारी के चार गोदाम व दुकान सील निमरानी में यूरिया को पिसकर पोटाश बनाकर बेचने वाले प्रकरण में मानपुर कनेक्शन सामने आया है। इसके चलते मानपुर पुलिस-प्रशासन ने भी एक्शन लिया है। आरोपी रजत अजमेरी का पिता राधेश्याम अजमेरी ने यह खाद यहां भेजी थी। इसके चलते मानपुर स्थित आरोपी व्यापारी के चार गोदाम व दुकान को सील कर दिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी कई सालों से यूरिया को पिसकर उसमें ईंट का चुरा और कलर मिलाकर नकली पोटाश बनाकर बेच रहा था। किसानों की हजारों बीघा में फसल नष्ट हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *