बगीचे से जय स्तंभ बाहर किया बाउंड्रीवॉल भी 20 फीट अंदर की

खरगोन| शहर के मुख्य श्रीकृष्ण चौराहे का 60 साल बाद शहरवासियों को बदला स्वरुप देखने को मिला। शहरवासियों को अब चौराहे से गुजरने में परेशानी नहीं होगी। वाहनों के आवागमन में हो रही परेशानी और बार-बार लगने वाले जाम से अब पूरी तरह मुक्ति मिलेगी। सीएमओ कमला कौल ने बताया 1966 में बने नपा के बगीचे में स्थित जय स्तंभ को बाहर कर बाउंड्रीवॉल को करीब 20 फीट अंदर किया है। इससे चौराहे का बदला हुआ स्वरुप सामने आया है। चौराहे के चौड़ीकरण के लिए बिजली के खंभों को भी हटाया है। आगामी दिनों में चौराहे पर स्थित रोटरी को भी हटाया जाएगा। {पहले 45 फीट चौड़ा था अब 80 फीट चौड़ा हुआ चौराहा {10 हजार से अधिक वाहन चौराहे से गुजरते हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *