अंडरपास पुल पर रखी 4 गर्डर, 10 घंटे डायवर्ट रहा मार्ग

भास्कर संवाददाता | खरगोन भारी वाहनों को शहर के बाहर से निकालने और यातायात को सुगम बनाने के लिए हाईवे सी-347 पर बायपास का निर्माण का काम चल रहा है। बायपास शहर के कसरावद रोड, सनावद रोड और खंडवा रोड को जोड़ते हुए जामली के पास मिलेगा। इस 32 किमी लंबे बायपास निर्माण के दौरान शहरी क्षेत्र में 16 किमी लंबा बायपास बनाया जा रहा है। जिसमें से 6.3 किमी का हिस्सा एनएचआई द्वारा बनाया जाएगा। वहीं 10 किमी का हिस्सा वर्तमान में निर्माण एजेंसी द्वारा बनाया जा रहा है। कंपनी द्वारा 32 किमी लंबे बायपास में से खरगोन और कसरावद बायपास का निर्माण करीब 70 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। वहीं सैलानी और बिस्टान में बायपास का निर्माण लगभग पूर्ण हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *