रिसॉर्ट में जहरीला खाना…3 कर्मचारियों की मौत, 5 गंभीर:परिजन ने किया चक्काजाम, पीएम-सीएम के पोस्टर फाड़े; घटना के वक्त पूरी सरकार खजुराहो में थी

छतरपुर जिले के खजुराहो में गौतम रिसॉर्ट में खाना खाने के बाद कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। 9 कर्मचारियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया। ग्वालियर जाते समय दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि एक की जेएएच अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। मृतकों की पहचान रामस्वरूप कुशवाह, गिरजादेवी और प्रागी लाल के रूप में हुई। घायलों में दयाराम, हार्दिक, रवि, रोशनी और गोलू शामिल हैं। रवि, रोशनी और गोलू वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। फॉरेंसिक विभाग के अनुसार, मौत फूड पॉइजनिंग से हुई या जहर से, यह तय करने के लिए केमिकल टेस्ट (बिसरा जांच) जरूरी है। तीनों शवों को बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। रिसॉर्ट को प्रशासन ने सील कर दिया है। रिसॉर्ट के मालिक विनोद कुमार गौतम वर्तमान में बेल्जियम में रहते हैं। पटवारी बोले- सत्ता के महलों में बैठे मंत्री मौन हैं
एमपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- जिस खजुराहो में कैबिनेट, उसी जिले में मौतें हो गईं, लेकिन सत्ता के महलों में बैठे मंत्री मौन हैं। 9 पीड़ित अस्पताल पहुंचाए गए, किंतु निर्लज्जता से भरी हुई निर्मम सरकारी कुर्सियां, उसी इलाके में “सरकारी खर्चे” पर मौज करती रहीं। इसी के साथ जीतू पटवारी ने 3 सवाल पूछे- खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *