उज्जैन | हमारी कृषि भूमि पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर राजस्व रिकॉर्ड में अपना नाम धोखाधड़ी से दर्ज करवा लिया है। ये शिकायत महिदपुर तहसील के मकला के कमल सिंह ने मंगलवार को जन सुनवाई में की। कलेक्टर रोशनकुमार सिंह ने मामले में तहसीलदार को दस्तावेजों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह कई शिकायती आवेदन आए।


