चौक पर छात्रों को कुत्ते से डराकर की मारपीट, चांदी की चेन छीनने का भी आरोप

बैतूल| कोतवाली थाना क्षेत्र के कारगिल चौक पर सोमवार देर रात दो छात्रों से मारपीट हुई। छात्र रात करीब 9:30 बजे ट्यूशन से लौट रहे थे, तभी एक्टिवा से आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। छात्रों को आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट की और चांदी की चेन छीनकर ले गए। छात्रों के अनुसार बदमाश पहले उन्हें कुत्ते से डराने लगे और काटने की धमकी दी। विरोध करने पर तीनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने एक छात्र के गले से मोटी चांदी की चेन जोर से खींच ली और तीनों एक्टिवा पर सवार होकर अंधेरे में फरार हो गए। घटना से घबराए दोनों छात्रों ने तुरंत कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रात 12 बजे उनका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। घटना के बाद पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि छात्रों के साथ मारपीट हुई है। लूट की घटना की पृष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *