खरगोन। नर्मदा सहोदय स्कूल क्लस्टर इंटर स्कूल चेस कॉम्पीटिशन में ग्रीन वैली हायर सेकंडरी स्कूल कानापुर के विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। संस्था की नक्षिता पिता राजेश मुकाती ने अंडर–14 गर्ल्स में सिल्वर मेडल तथा साक्षी पिता महेश मालाकार ने अंडर- 19 गर्ल्स में सिल्वर मेडल हासिल कर संस्था का मान बढ़ाया। संस्था के डायरेक्टर मनोज पटेल, हुकम पटेल, सीताराम पटेल, प्राइमरी इंचार्ज विजयश्री बिरला ने विद्यार्थियों को बधाई दी। प्राचार्य डॉ नितिन जायसवाल ने सफलता का श्रेय स्पोर्ट्स एचओडी साजिद खान एवं स्पोर्टस टीचर मनीष केवट के कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम को दिया।


