बालसमुद| ग्राम बलखड़-महराजखेड़ी की सिंगाजी टेकड़ी पर पांच दिनी परचरी पुराण कथा की शुरुआत मंगलवार से हुई। संतश्री सिंगाजी महाराज की चरण पादुका स्थल पर होने वाली कथा का वाचन खंडवा जिले के कालदा निवासी मुकेश बाबा साद कर रहे। सुबह ग्राम बलखड़ के राम मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। खुली जीप में कथा वाचक विराजमान थे। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। सिंगाजी भक्त मंडली ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। श्रद्धालुओं ने सिंगाजी महाराज के निशान के दर्शन-पूजन किया। 13 दिसंबर तक रोजाना दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक परचरी कथा और रात 8 बजे भजन संध्या होगी। 14 दिसंबर की सुबह भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बड़वानी | संत श्री सिंगाजी शासकीय महाविद्यालय राजपुर में पीएम उषा सॉफ्ट कंपोनेंट के अंतर्गत वर्मी कंपोस्टिंग व ऑर्गेनिक फार्मिंग विषय पर आयोजित 12 दिनी कार्यशाला की मंगलवार को शुरुआत हुई है।


