गांव में परिणय सूत्र में बंधे 8 जोड़े

जिरभार | ग्राम में श्री रेवा गुर्जर सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में 8 जोड़ों का विवाह हुआ। विधायक सचिन बिरला सहित जनप्रतिनिधियों, समाजजनों व ग्रामीणों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। विवाह की रस्में गायत्री परिजनों ने वैदिक पद्धति से करवाई। नवविवाहित जोड़ों को आदर्श जीवन जीने, घर-परिवार को स्वर्ग बनाने आदि बातें भी बताई। श्री रेवा गुर्जर समिति भवन तक दूल्हे-दुल्हन बैंडबाजे के साथ बग्घी में पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा फिजूलखर्ची रोकने और समय व धन की बचत के लिए आगे भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *