रात का पारा 3 दिन से 11 डिग्री से नीचे नहीं आया, 15 से गिरेगा

भास्कर संवाददाता| सागर जिले में ठंड का असर बढ़ रहा है, लेकिन रात का पारा पिछले तीन दिनों से 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया। इसके पहले 6 दिसंबर को 9.9 डिग्री दर्ज किया गया था, जो कि सीजन का सबसे ठंडा दिन था। उत्तर से लगातार बर्फीली हवाएं आ रही हैं। हालांकि सागर में इसका असर कम है। रुक-रुक कर हवाएं चल रही हैं। वहीं दिन में तेज धूप से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 दिसंबर के बाद कोल्ड-डे की स्थिति बन सकती है। सर्दी ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम पारा 11 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दिसंबर माह की शुरुआत से ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात में ठिठुराने वाली सर्दी के बीच सुबह धुंध का भी असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाएं मध्यप्रदेश में आ रही हैं। आसपास के जिलों में शीतलहर का असर है, लेकिन अभी सागर इससे बचा हुआ है। दिसंबर अंत और जनवरी में इस बार कड़ाके की ठंड की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल अभी पड़ रही सर्दी रबी फसल के अनुकूल बताई जा रही है। इससे गेहूं, चना और मसूर की फसल को फायदा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *