भोपाल के बिलखिरिया में चाचा की हत्या:भतीजा गिरफ्तार, शराब के पेग को लेकर हुआ विवाद

भोपाल देहात पुलिस ने बिलखिरिया में हुई हत्या की गुत्थी महज 6 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात रामशरण प्रजापति के निर्देश पर गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीओपी मंजू चौहान के मार्गदर्शन में थाना बिलखिरिया टीम ने वैज्ञानिक तरीके से जांच कर वारदात का खुलासा कर दिया। अमझरा मंडी के पीछे खेत में मिला शव 8 दिसंबर की सुबह पूर्व सरपंच ने पुलिस को जानकारी दी कि अमझरा मंडी के पीछे बने एक टपरे में रहने वाले लीला गिरी (55) निवासी ग्राम बसिया, मृत अवस्था में पड़े हैं और आसपास खून फैला हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के भतीजे आनंद गिरी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम किया गया। शराब पीने के दौरान विवाद में उतारा मौत के घाट जांच में सामने आया कि 7 दिसंबर की शाम भोजन बनाते समय शराब का पेग तैयार करने को लेकर मृतक और उसके भतीजे आनंद गिरी के बीच झगड़ा हो गया। गाली-गलौज से भड़ककर आरोपी ने सब्जी काटने वाली चाकू से चाचा पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद वह रात में घर जाकर सो गया और सुबह झूठ फैलाने लगा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या की है। विरोधाभासी बयान से शक गहराया, चाकू जब्त घटनास्थल पर एफएसएल मोबाइल और क्राइम-5 टीम ने वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया। आरोपी के विरोधाभासी बयान, गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आनंद गिरी (26) को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया गया है। थाना बिलखिरिया में अपराध दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *