जुए के अड्डे से पूर्व सरपंच सहित 4 गिरफ्तार:राजगढ़ के गोपालपुरा में पुलिस की दबिश, 22 बाइक और 79 हजार नकद जब्त

राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव मंगलवार देर शाम खुले खेत में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई में पूर्व सरपंच सहित चार लोगों को मौके से रंगे हाथों पकड़ा गया। कई जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने 79,450 रुपए नकद, 22 बाइक, 5 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां जब्त कीं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 21.80 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोपालपुरा स्थित बाबूलाल यादव के खेत में लंबे समय से बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने खेत में घेराबंदी की। मौके पर ताश के पत्तों के साथ पैसों का लेन-देन हो रहा था। पुलिस को देखते ही कई लोग मौके से भाग निकले, जबकि चार जुआरी पकड़ में आ गए। पूर्व सरपंच सहित चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में बाबूलाल यादव (पूर्व सरपंच, निवासी गोपालपुरा), देवनारायण यादव (निवासी खुजनेर), सोनू छारी (निवासी कड़ियां) और इरफान उर्फ इमरान (निवासी पढ़ाना) शामिल हैं। पुलिस ने इनसे नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए। 79,450 रुपए नकद और 22 बाइक जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 79 हजार 450 रुपए नकद, 5 मोबाइल फोन, ताश की गड्डियां और 22 मोटरसाइकिल बरामद कीं। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 21.80 लाख रुपये आंकी गई है। जुआ नेटवर्क का खुलासा, अन्य आरोपियों की तलाश पूछताछ में पता चला कि जुए का यह अड्डा लंबे समय से योजनाबद्ध तरीके से चल रहा था। आरोपियों के मेमो के आधार पर पुलिस ने अन्य जुआ संचालकों के नाम चिन्हित किए हैं। पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध जुआ और संगठित अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। आगे भी ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *