सुशील कुमार यादव को रक्तवीर योद्धा सम्मान

सागर| 55 वर्षीय सुशील कुमार यादव को लोधी क्रांति सेना द्वारा रक्तवीर योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ब्रह्मानंद क्रिएटर अवॉर्ड 2025 के अंतर्गत स्वामी ब्रह्मानंद लोधी की 131वीं जयंती पर मण्डी प्रांगण बंडा में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रीतम सिंह लोधी उपस्थित रहे, जबकि मंच पर अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि मौजूद थे। जिला मलेरिया कार्यालय सागर में कार्यरत सुशील कुमार यादव अब तक 100 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं और प्रति वर्ष 3-4 बार नियमित रक्तदान करते हैं। उनकी सेवा यात्रा की शुरुआत 1996 में उस समय हुई जब उन्होंने एक ज़रूरतमंद परिवार की मदद के लिए पहली बार रक्तदान किया। निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा उन्हें अपनी माता स्व. शांति देवी (स्टाफ नर्स) से मिली। कार्यक्रम में एड. नरेंद्र सिंह लोधी, हेमराज लोधी, हल्ले दाऊ, अप्रतिम मिश्रा, राम लोधी, अरविंद लोधी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *