रतलाम में पंचायत उपचुनाव:15 दिसंबर तक भरे जाएंगे नामांकन, 29 को वोटिंग; 8 पंच और 1 सरपंच पद के लिए होंगे मतदान

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग ने रतलाम जिले की पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव (उपनिर्वाचन) की अधिसूचना जारी कर दी है। जिले की रतलाम, सैलाना, जावरा और पिपलौदा जनपद पंचायतों में कुल 8 पंच और 1 सरपंच पद के लिए 29 दिसंबर को मतदान होगा। इसके लिए नाम निर्देशन पत्र (नामांकन) 15 दिसंबर की दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 5 जनवरी 2026 तक संपन्न कर ली जाएगी। आयोग के निर्देशानुसार, नामांकन पत्रों की जांच 16 दिसंबर को की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 18 दिसंबर तय की गई है। नाम वापसी के बाद 18 दिसंबर को ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। मतदान केंद्र पर ही होगी पंच पद की मतगणना मतदान 29 दिसंबर 2025 की सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। पंच पद के लिए वोटों की गिनती मतदान खत्म होने के तुरंत बाद केंद्र पर ही की जाएगी। वहीं, सरपंच पद का चुनाव ईवीएम (EVM) से होने पर मतों की गणना 2 जनवरी 2026 को विकासखंड मुख्यालय पर होगी। परिणामों की आधिकारिक घोषणा और सारणीकरण 5 जनवरी को किया जाएगा। इन पंचायतों में होगा उपचुनाव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *