छतरपुर में 27 हजार का अवैध यूरिया परिवहन पकड़ाया:कृषि विभाग और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में 100 बोरियां जब्त

छतरपुर जिले के बकस्वाहा विकासखंड में मंगलवार को कृषि विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध उर्वरक परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। नैनागिर क्षेत्र में एक मालवाहक वाहन से 27 हजार रुपए मूल्य की 100 बोरियां यूरिया जब्त की गईं। ट्रक ड्राइवर के पास परिवहन संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिसके बाद पूरी खेप जब्त कर ली गई। कृषि विकास अधिकारी अमन जैन और नायब तहसीलदार सुनील केवट नैनागिर क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें संदिग्ध वाहन MP13-GB 5122 दिखा। रोककर जांच की गई तो उसमें यूरिया की 100 बोरियां भरी मिलीं, जिनकी कीमत करीब 27 हजार रुपए है। ड्राइवर दस्तावेज नहीं दिखा सका, ट्रक जब्त ट्रक ड्राइवर अनिल कुमार अहिरवार परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने मौके पर ही यूरिया की पूरी खेप जब्त कर वाहन को पुलिस चौकी नैनागिर के सुपुर्द कर दिया। चालक से पूछताछ जारी है। सुरक्षा कारणों से जब्त की गई यूरिया की बोरियों को नैनागिर क्षेत्र में मुलु आदिवासी/बुद्धा आदिवासी की कुटिया में सुरक्षित रखवाया गया। कमरे पर ताला लगाकर दोनों चाबियां कृषि विस्तार अधिकारी अमन जैन के पास रखी गईं। बोरियों की देखरेख की जिम्मेदारी खिरिया निवासी बहादुर सिंह को दी गई है। विभाग ने रिपोर्ट भेजी, अवैध परिवहन पर जीरो टॉलरेंस कृषि विभाग ने पूरी कार्रवाई की जानकारी उर्वरक निरीक्षक एस.पी. कार्पेंटर, उपसंचालक कृषि और अनुविभागीय कृषि अधिकारी को भेज दी है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में उर्वरकों के अवैध भंडारण और परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। विभागीय टीम ने कहा कि ऐसे मामलों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत लगातार कार्रवाई होगी। जांच पूरी होने के बाद संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *