नाबालिग ने मैरिज गार्डन से महिला का पर्स चुराया:छतरपुर पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा; सोना-चांदी और डेढ़ लाख नकदी बरामद

छतरपुर कोतवाली पुलिस ने नारायणपुर रोड स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक नाबालिग किशोरी को अभिरक्षा में लिया गया और चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषणों सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए नकद बरामद किए गए। यह घटना मंगलवार रात एक समारोह के दौरान हुई। फरियादी महिला का पर्स चोरी हो गया, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण और नगद राशि रखी थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का प्रकरण दर्ज किया। सीसीटीवी से मिला सुराग मामले की जांच में “चक्षु अभियान” के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे कैमरों के फुटेज का पुलिस टीम ने बारीकी से विश्लेषण किया। इससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान हुई और नाबालिग किशोरी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के बाद चोरी का सारा सामान बरामद पूछताछ में पता चला कि नाबालिग लड़की शादी समारोह में शामिल होने गई थी और खाना खाते समय महिला का बैग चुराकर भाग गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे पकड़ लिया और चोरी किए गए सभी सामान बरामद कर लिए। बरामद सामान में सोने-चांदी के आभूषण, पर्स और लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *