हेमंत सोरेन के मामले की अगली सुनवाई 20 जनवरी को होगी

ईडी के समन की अवहेलना मामले के आरोपी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एमपी/एलएलए मामले के विशेष न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत ने हाजिर होने के लिए 20 जनवरी की तारीख निर्धारित की है। इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से स्टे आर्डर मिला हुआ है। मामले में कोर्ट में उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर समन जारी है। सोमवार को सुनवाई की तारीख सूचीबद्ध थी। उपस्थित नहीं होने पर अगली तारीख निर्धारित की गई है। अदालत बीते 23 दिसंबर को उनकी ओर से दाखिल व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट से संबंधित याचिका को खारिज कर चुकी है। इसके बाद आरोपी हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मामले में हाजिर होने से राहत देने की गुहार लगाई है। बता दें कि हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी ने समन के आदेश का अनुपालन नहीं करने को लेकर अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया है, जिसमें सुनवाई जारी है। ईडी ने रांची की निचली अदालत में भी जनवरी 2024 में शिकायतवाद दर्ज कराया है। आठ समन के बाद भी हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *