रिम्स में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लगी लंबी कतार

रिम्स के पुराने इमरजेंसी के समीप जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र काउंटर में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। लोगों में रोष था, क्योंकि दोपहर 2:15 बजे तक कर्मचारी काउंटर पर नहीं पहुंचे थे। लोगों ने बताया कि ठीक 1.00 बजे तीनों कर्मी लंच पर चले गए। जबकि 2 बजे से काउंटर में बैठने का समय निर्धारित है। उसके बाद भी काउंटर पर नहीं पहुंचे। कतार में करीब 25 से 30 लोग कर्मियों के आने का इंतजार कर रहे थे। काउंटर के बाहर 15 मिनट तक खूब शोर-शराबा भी हुआ। इसके बाद प्रबंधन को भी इसकी सूचना दी गई। दोपहर 2:20 बजे कर्मियों के आने के बाद काम शुरू हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *