रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर से जुड़े इटकी रोड में फ्लाइओवर निर्माण का काम तेज किया गया है। इस रूट में 14 पियर हैं। इसमें से पांच पर गर्डर व डेक स्लैब का काम किया जा रहा है। जलापूर्ति पाइपलाइन शिफ्ट होने के बाद काम में तेजी आई है। वहीं पंडरा से रातू रोड तक बने फ्लाइओवर से इटकी रोड की ओर बनने वाले फ्लाइओवर को कनेक्ट करने का काम भी शुरू होगा। हालांकि, रातू रोड में काम की वजह से रोजाना जाम लग रहा है। धूल आैर जाम से वाहन सवार परेशान हैं।


