बुजुर्ग महिला को हाथ-पैर बांध कर पीटा, 5 लाख के जेवर लूटे

पंडरा स्थित आईटीआई के पास रहने वाली एक बुजुर्ग महिला अंज​लि सत्पती को घर में बंधक बनाकर 4 अपराधियों ने बेरहमी से पीटा। इसके बाद लॉकर में रखे 5 लाख के जेवर व 2 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गया। पीड़िता अंजलि ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि दो युवक उसके पास पहुंचे और कहा कि किराए पर दुकान चाहिए। दुकान खाली नहीं रहने की बात कही तो दो अन्य युवक उनके पास पहुंच गए और धक्का देकर घर में घुस गए। जबतक वह कुछ समझ पातीं, अपराधी उन्हें पीटते हुए पैसा और लॉकर की चाबी मांगने लगे। अंज​लि के हाथ-पैर बांधकर सोफे पर बैठा दिया। मुंह में कपड़ा डाल दिया, ताकि शोर न मचा सके। बुजुर्ग महिला भी काफी देर तक इस उम्मीद में चाबी देने से इंकार करती रही कि कोई आएगा तो सभी अपराधी भाग जाएंगे। हालांकि काफी देर तक वहां कोई परिचित नहीं पहुंचा। इस दौरान लगातार सभी अपराधी उनके साथ मारपीट करते रहे। अंतत: अपराधियों ने आलमीरा में रखे सभी जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *