धौलपुर में हर्ष फायरिंग मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार:शादी में डीजे पर डांस करते हुए फायरिंग से 2 महिलाएं हुई थी घायल

धौलपुर में एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना में 2 महिलाएं घायल हो गई थीं। पुलिस अन्य 2 आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि घटना 31 अक्टूबर को गांव अतिराज का पुरा (रूपसपुर) में पुष्पेंद्र गुर्जर के घर एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। डीजे पर डांस करते समय पानसिंह उर्फ पाना, शिवसिंह और अतरसिंह ने कथित तौर पर बंदूक से फायरिंग की थी।
इस फायरिंग के कारण 2 महिलाएं घायल हो गईं थी। इस संबंध में कंचनपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में जांच करते हुए थानाधिकारी रामकिशन यादव के नेतृत्व में टीम ने पानसिंह उर्फ पाना पुत्र जीवनसिंह गुर्जर निवासी अतिराज का पुरा को गिरफ्तार किया। मामले में वांछित अन्य 2 आरोपी, अतरसिंह और शिवसिंह, जो दोनों भाई हैं, अभी भी फरार हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की है और तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *