​​​​​​​11 को हावड़ा से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन:एक फेरा लगाएगी, इंडिगो विमान सेवा में उत्पन्न समस्या पर लिया गया निर्णय

दक्षिण पूर्व रेलवे ने इंडिगो विमान सेवा में उत्पन्न समस्या को देखते हुए 11 से 13 दिसंबर के बीच हावड़ा-मुंबई-हावड़ा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार 02869/02870 हावड़ा-मुंबई-हावड़ा स्पेशल ट्रेन निर्धारित तिथियों में संचालित होगी। ट्रेन का मार्ग खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायपुर, दुर्ग, नागपुर और भूसावल होते हुए मुंबई तक रहेगा। 02870 हावड़ा–मुंबई स्पेशल ट्रेन 11 दिसंबर को दोपहर 1:55 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी। टाटानगर में यह शाम 5:28 बजे पहुंचेगी, जहां 5 मिनट ठहराव के बाद आगे के लिए रवाना हो जाएगी। ट्रेन दूसरे दिन रात 11:45 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी। वहीं, 02869 मुंबई सीएसएमटी- हावड़ा स्पेशल वापसी में 13 दिसंबर को सुबह 11:05 बजे मुंबई से खुलेगी। टाटानगर में यह दूसरे दिन दोपहर 3:50 बजे पहुंचेगी और 5 मिनट रुकने के बाद हावड़ा के लिए रवाना होगी। ट्रेन हावड़ा रात 8:55 बजे पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *