सरगुजा भाजपा की कमान भारत सिंह सिसोदिया को मिली

भास्कर न्यूज |अंबिकापुर भाजपा नेता भारत सिंह सिसोदिया सरगुजा भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। सोमवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में भारत सिंह सिसोदिया को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। पार्टी के चुनाव प्रभारी गुरुपाल सिंह भल्ला और पर्यवेक्षक नरेश नंदे जिलाध्यक्ष के नाम का लिफाफा लेकर पहुंचे थे। पार्टी नेताओं की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई। सिसोदिया ने विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत की थी। जिलाध्यक्ष बनाने के बाद पार्टी कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, अनिल सिंह मेजर, आलोक दुबे, अखिलेश सोनी मौजूद रहे। चुनाव प्रभारी गुरु पाल सिंह भल्ला ने कहा कि भाजपा संगठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव कराती है। पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन की यही खूबी है कि यहां पार्टी के लिए समर्पित प्रत्येक कार्यकर्ता को अवसर जरूर मिलता है। नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सरगुजा में वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और समर्पित कार्यकर्ताओं की इच्छा शक्ति से भाजपा संगठन अपनी नई पहचान स्थापित करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *