हरियाणा के सभी जिलों में धुंध का अलर्ट:7 जगह ज्यादा मौसम खराब रहेगा; महेंद्रगढ़-रोहतक के दिन सबसे ठंडे

हरियाणा में मौसम विभाग ने 2 दिन बारिश के दौर के बाद अब फिर से धुंध का अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ IMD के मुताबिक मंगलवार से सभी 22 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट है। इसमें 7 जिलों में हालात ज्यादा खराब रहेंगे। इनमें करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर शामिल हैं। संभावना है कि यहां 0 से 20 मीटर तक विजिबिलिटी रह सकती है। लगातार धुंध और बारिश के दौर से दिन के तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 2 जिलों में सबसे कम रहा। इनमें नारनौल का अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री और रोहतक का 12.9 डिग्री दर्ज किया गया। रात के पारे में बढ़ोतरी हो रही प्रदेश में अब रात का तापमान बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां का पारा 7.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं दूसरे नंबर पर फरीदाबाद और हिसार की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इनके अलावा रोहतक, भिवानी, सिरसा, गुरुग्राम और सोनीपत जिले में तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा। 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई सोमवार को सबसे ज्यादा बारिश झज्जर के बहादुरगढ़ और सोनीपत में हुई। बहादुरगढ़ में 5.4MM और सोनीपत में 5MM बारिश दर्ज की गई। इसके साथ झज्जर 1 MM, रेवाड़ी 2 MM, पानीपत 1 MM, महेंद्रगढ़ के नारनौल में 3 MM, अटेली 2 MM, रोहतक 1 MM और सांपला में 7 MM बारिश हुई। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार जताए थे, जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना थी। 10 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में धुंध का दौर जारी रहेगा। बारिश के भी आसार बने हुए हैं। पहाड़ी हवाओं और धुंध के कारण आने वाले दिनों में भी तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। 10 जनवरी के करीब मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश के आसार बन सकते हैं। रोहतक में घर पर बिजली गिरी हरियाणा में सोमवार को रोहतक के किलोई खास गांव में सुबह 6 बजे मकान पर आसमानी बिजली गिरी। जिसमें मकान का छज्जा टूट कर गिर गया और घर में चल रहे बिजली के उपकरण जल गए। जिस समय बिजली गिरी घर में मौजूद लोग ग्राउंड फ्लोर पर थे।वहीं नारनौल में बारिश के बाद पुरानी हवेली का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया, हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *