मौसम विभाग:शहर में सुबह 11 बजे तक कोहरा रहा, फिर हल्की धूप खिली

दो-तीन दिन राहत के बाद अब सर्दी का असर फिर से बढ़ गया है। वहीं उत्तरी हवाएं चलने से एक बार फिर पारा लुढ़कने लगा है। राजधानी में सोमवार दिनभर हल्की सर्द हवाएं चली और कोहरा भी छाया रहा। शहर के जगतपुरा, आगरा रोड, खो-नागोरियन, दिल्ली रोड, आमेर इलाके में सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी कम रही। 11 बजे बाद मौसम साफ होने लगा और इसके बाद दिन में हल्की धूप निकली। दिन का पारा चढ़ा मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सर्द हवा चलने से ठिठुरन रही। वहीं रात का तापमान 1.4 डिग्री लुढ़ककर 9.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। 10 से मावठ के आसार मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 10 से 12 जनवरी के बीच जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के जिलों में बादल छाएंगे। अगले दो दिन कोहरे का असर रहेगा और रात का तापमान बढ़ने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *