राजधानी के मानसरोवर क्षेत्र में हार्ट अटैक से मौत के दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। रविवार सुबह पार्क में मॉर्निंग वॉक कर रहे प्रदीप गुर्जर (35) और शनिवार को पढ़ाई कर सोए यतींद्र जाटोलिया (23) को साइलेंट अटैक आ गया। दोनों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिप्रापथ थाना सीआई अमित कुमार ने बताया कि रविवार सुबह पार्क में युवक के अचेत होने की सूचना पर पीसीआर को मौके पर भेजा, लेकिन तब तक मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने उसे अस्पताल भेज दिया था। स्थानीय निवासी हरि सिंह ने बताया कि एसएफएस कॉलोनी के सेक्टर-5 में रहने वाले प्रदीप गुर्जर (35) रोजाना की तरह पार्क में वॉक कर रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे घबराहट के चलते वे बेंच पर बैठ गए। इसके बाद जमीन पर गिर गए। मूलत: टोंक के रहने वाले प्रदीप को सुबह वॉक करने वाले अधिकतर लोग पहचानते थे, इसलिए घटना देख भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। करीब 30 मिनट बाद एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस से प्रदीप को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान प्रदीप के मोबाइल पर उनकी पत्नी का फोन आया। वह किसी काम से टोंक गई थीं। उन्हें प्रदीप की तबीयत खराब होने की सूचना दी और जयपुर के लिए निकलने की बात कही। बाद में जयपुर पहुंचे परिजन शव लेकर टोंक के लिए रवाना हो गए। सोजत का यतींद्र जयपुर में रहकर कर रहा था यूपीएससी की तैयारी शनिवार को मानसरोवर में ही कमरा लेकर रह रहे यतींद्र जाटोलिया (23) की नींद में साइलेंट अटैक आने से मौत हो गई थी। यतींद्र के बड़े भाई निरंजन ने बताया कि यतींद्र शनिवार रात करीब 12 बजे पढ़ाई के बाद सो गया था। सर्दी के चलते उसने अपना मुंह रजाई से ढंक लिया था। रविवार सुबह 6 बजे साथ में रहने वाले दोस्त ने उठाया तो जवाब नहीं दिया। रजाई हटाई तो यतींद्र के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। दोस्त आसपास के लोगों की मदद से पास के हॉस्पिटल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि यतींद्र की मौत साइलेंट अटैक से हुई है। हार्ट अटैक के सामान्य लक्षण 50 फीसदी मरीजों को अचानक अटैक ऐसे बचे हार्ट अटैक के खतरे से


