नरसिंहगढ़ कृषि मंडी में व्यापारी ने किसान को पीटा:प्याज की 4 रुपए किलो नीलामी का विरोध किया तो थप्पड़-घूंसे मारे, केस दर्ज

राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ कृषि उपज मंडी में प्याज बेचने पहुंचे एक किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो बुधवार को सामने आया। वीडियो में कुछ लोग किसान के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते दिख रहे हैं। पीड़ित आजाद मीणा (36) ने बताया कि वे 8 क्विंटल प्याज लेकर मंडी पहुंचे थे। नीलामी में प्याज 4 रुपए किलो बिका। किसान का आरोप है कि व्यापारी ने आधी उपज को खराब बताकर अलग कर दिया। किसान ने दोबारा नीलामी की मांग की तो विवाद बढ़ गया। परिवार के साथ मिलकर की मारपीट आरोप है कि व्यापारी सलीम खा के परिजन इरफान और इमरान मौके पर पहुंचे और किसान को गाली-गलौज करते हुए थप्पड़-घूंसे मारे। अन्य किसानों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने किया केस दर्ज वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। नरसिंहगढ़ थाना पुलिस ने किसान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *